तेरे किस्सो से मोहब्बत की है,
तेरी कहानी से मोहब्बत की है।
मैन हर वो चीज जो तुझे प्यारी है उससे मोहब्बत की है।
तेरी मुस्कुराहट से, तेरी महक से मोहब्बत की है,
तेरे लिबास से मोहब्बत की हैं,
तेरे एहसास से मोहब्बत की हैं,
तू मेरे पास नही फिर भी,
मैंने तेरी याद से मोहब्बत की हैं।
कभी तू ने भी मुझे याद किया होगा,
मैंने उन लम्हों से मोहब्बत की हैं।
जिन में हो सिर्फ तेरी और मेरी बातें
मैंने उन अल्फ़ाज से मोहब्बत की हैं।
जो महकते हो तेरी मोहब्बत से,
मैंने उन जज्बात से मोहब्बत की हैं।
मैन तेरे ख्वाबो से, तेरे इन्तजार से मोहब्बत की हैं।
खुद को छोड़कर तेरी परछाई से मोहब्बत की है।
अपनी हंसी भुलाकर तेरे गमो से मोहब्बत की है,
मेरे दर्द ने, मेरे अश्क़ ने, मेरी रूह ने,
मेरी आशिक़ी ने, मेरी मौसकि ने तुझसे मोहब्बत की है।
मैने तुझसे बेइंतेहा
मोहब्बत की है।।
No comments:
Post a Comment