चांद सितारे फूल परिंदे शाम सवेरा एक तरफ,
सारी दुनिया धोखा है, उसका चेहरा एक तरफ।।
वो लड़ कर भी सो जाए तो माथा उसका चूमू मैं,
उससे मोहब्बत एक तरफ है , उससे झगड़ा एक तरफ।।
जिस तोहफे पर वो नज़रे डालें, वो चीज उसको दिलवानी है,
उसका मुस्कान, उसकी खुशियां सबसे अव्वल सस्ता महंगा एक तरफ।।
ये काफिर दुनिया कुछ भी बोले, सब कुछ शोर शराबा है,
सबका कहना एक तरफ है उसका कहना एक तरफ।।
जख्मों पर मरहम लगवाओ लेकिन उसके हाथों से,
दवाई पट्टी एक तरफ है छूना उसका एक।तरफ।।
उस ने सारी दुनिया मांगी, मैंने उसको मांगा है,
उस के सपने एक तरफ है, मेरे सपने एक तरफ।।
चांदी सोना एक तरफ, उसका होना एक तरफ
एक तरफ हैं आखें उसकी, जादू टोना एक तरफ।।