Saturday, 26 April 2025

तुम वो पहली लड़की हो।।

तुम वो पहली लड़की हो,..
जिसको देख के मेरी आंखें ख्वाबों से भर जाती हैं...
प्यार की नीली किरण दिल के कमरे के अंदर आती हैं,,
हां तुम वो पहली लड़की हो,
 जिससे धोखा खाने को दिल करता है...
 जिसको देख के मेरा यूं ही मर जाने को दिल करता है,...
तुम वो पहली लड़की हो जिसको देख के दिल की खाली टहनी पर फूल गुलाबी खिल जाते हैं...

 जिसको देख के मुझको अपनी मर्जी के सारे मौसम मिल जाते हैं...

 जिसको देख के धूप का हर एक टुकड़ा बादल हो सकता है...

जिसको देख के चांद भी किसी शब सा पूरा पागल हो सकता है..

 जिसको देख के सैफल झील पर उतरी परियां अपने होश गवा सकती हैं...

 जिसको देख के सोई सोई लहर एकदम मौज में आ सकतीं है,

जिसको देख देख कर बचपन से हर एक प्यार की कहानी सच्ची लगती है...

जिसको देख के मुझको सारी दुनिया अच्छी लगती है..

तुम वो पहली लड़की हो।।
हां तुम ही वो पहली लड़की हो।।

1 comment: